पर्यायवाची शब्द

  



पर्यायवाची शब्द 


लोगों ने आग जलाई |

यज्ञ की अग्नि जल उठी |


आज हम पानी का घड़ा लाए |

गृह - प्रवेश में कलश रखा गया |


हिमालय पर्वत नेपाल और भारत के धरोहर है |

बकरी हरे भरे पहाड़ पर चरने गई |


ऊपर दिए गए वाक्यों में "आग" और "अग्नि" का प्रयोग अलग - अलग हुआ है | इसी प्रकार "घड़ा" "कलश", "पर्वत" और "पहाड़" का प्रयोग हुआ है | ऐसा इनमें सूक्ष्म अंतर के कारण ही हुआ है |


पर्यायवाची शब्द की परिभाषा :-समान अर्थ का बोध कराने वाले शब्द पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं | पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में अंतर अत्यंत सूक्ष्म होता है | 


कुछ पर्यायवाची शब्द –


"अ" से शुरू होने वाले -

 **********************

शब्द  पर्यायवाची

अमृत = सुधा, सोम, अमिय, पीयुष, अमी

अतिथि  = अभ्यागत, आगंतुक, मेहमान, पाहुन

अनुचर  = परिचारक, दास, नौकर, भृत्य, सेवक 

अनुपम  = अनोखा, अपूर्व, अद्भुत, निराला, अनूठा

अनुभव =  स्पर्श, टटोलना, प्रतीत, समझना 

अन्य = भिन्न, पृथक, दूसरा

अपमान  =  तिरस्कार, निरादर, उपेक्षा, बेइज्ज़ती 

अवसर  = मौका, सुयोग 

अर्थ  = धन, द्रव्य, मुद्रा, वित्त 

अज्ञ = मुर्ख, नासमझ, अज्ञानी, अनजान 

अहंकार =  घमण्ड, अभिमान, दर्प, अहं, दंभ, गर्व 

अंधकार  = तम, अंधेरा, तिमिर, तमिस्र 

असुर  = राक्षस, दैत्य, निशिचर, निशाचर, दानव

####################

"आ" से शुरू होने वाले -

 

शब्द  पर्यायवाची

आनंद  = हर्ष, प्रसन्नता, खुशी, आमोद, प्रमोद, उल्लास 

आभूषण = गहना, ज़ेवर, अलंकार, भूषण 

आकाश = नभ, गगन , अंबर, व्योम , आसमान

आग = अग्नि, अनल, आँच, पावक, ज्वाला, हुताशन 

आदर = मान, प्रतिष्ठा, सम्मान

आदत =  स्वभाव, व्यवहार, अभ्यास, प्रवृत्ति, लत 

आदमी =  नर , मानव, व्यक्ति, मनुष्य

आत्मा =  देव, जीव, चैतन्य, अन्तः करण

आलस  = आलस्य, कामचोर, सुस्ती 

आश्वासन  = तसल्ली, सांत्वना, ढाढस, दिलासा 

आँख  = नयन , लोचन, नेत्र , चक्षु, नयन, विलोचन

@@@@@@@@@@@@@@@@@@

"इ", "ई", "उ"  से शुरू होने वाले -

 

शब्द  पर्यायवाची

इच्छा =  चाह, कामना, अभिलाषा, आकांक्षा, मनोरथ

इंद्र = सुरेश, देवेश, सुरपति, देवराज, देवेंद्र, सुरेंद्र, पुरंदर, महेंद्र 

ईश्वर = भगवान, प्रभु, परमात्मा, ईश, जगन्नाथ, जगदीश, परमेश्वर, दीनबंधु 

उपदेश =  शिक्षा, सलाह, सीख

उन्नति  = उत्थान, उत्कर्ष, विकास, प्रगति, अभ्युदय 

उपवन =  बाग, वाटिका, बगिया, फुलवारी, उद्यान 

अंधेरा = तम, तिमिर, अंधकार 

अंग  = अवयव, भाग, खंड 

$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$

"क" से "घ" तक शुरू होने वाले -

 

शब्द  पर्यायवाची

कमल = जलज, पंकज, नीरज, अंबुज, वारिज, अरविंद, सरसिज, नलिन, राजीव, सरोज 

कामदेव =  मदन, मनसिज, मनोज, विश्वकेतु, काम, पंचशर, रतिपति, अनंग 

कान = कर्ण, श्रवण, श्रुतिपट

कपड़ा  = वस्त्र, चीर, अम्बर, परिधान

कुबेर =  किन्नराधिपति, यक्षराज , धनपति 

कुसुम  = फूल, प्रसून, पुष्प, सुमन 

किरण = अंश, कर, रश्मि, मारीच, मयूख 

किनारा =  तट, कूल, तीर, कगार 

कोमल =  सुकुमार, नरम, मृदु, मुलायम 

कोष  = खज़ाना, निधि, भंडार 

कोयल  = पिक, बसन्तदूत, श्यामा, कोकिला 

कौशल =  दक्षता, चातुरी, कुशलता, प्रवीणता, निपुणता, पटु

कृष्ण  = श्याम, कान्हा, मोहन, मुरलीधर, केशव, घनश्याम, माधव, गोपाल 

कृषक =  किसान, खेतिहर, हलवाहा, हलधर, खेती जीवी 

कृपा  = दया, अनुकंपा, मेहरबानी 

गणेश  = लम्बोदर, एकदन्त, गजानन, मोदकप्रिय 

गंगा = देवनदी , जाह्न्वी, सरिता, भागीरथी

गाय =  गौ, धेनु, गऊ, सुरभि 

गज =  हाथी, हस्ती, मतंग, कुंजर

ग्रीष्म  = गरमी, ताप, धाम, निदाघ 

घर  = सदन, भवन, आलय, गृह

घोड़ा = अश्व, हय, तुरंग, घोटक, वाजि, सैंधव

घी  = घृत, हव्य, सर्पि 

&&&&&&&&&&&&&&&&&

"च" से "झ" तक शुरू होने वाले -

 

शब्द  पर्यायवाची

चन्द्रमा = शशि, निशाकर, सुधाकार, मयंक, राकेश, इंदु 

चाँदनी = ज्योत्सना, कौमुदी, चंद्रिका 

चतुर =  चालक, दक्ष, प्रवीण, निपुण, कुशल, पटु

चंचल  = चपल, शरारती, व्याकुल, अधीर, बेचैन 

छाया =  बिंब, परछाई, प्रतिबिंब

जल = नीर, वारि, पानी, अम्बु, सलिल

जन्म  = आविर्भाव, प्रादुर्भाव, उत्तपत्ति

जमुना =  यमुना, सूर्यतनया, कालिंदी, रविसुता, श्यामा 

जाड़ा = ठंड, शीतकाल, सर्दी, शिशिर  

जीवन = प्राण, जान, आजीवन 

ज़ेवर = गहना, आभरण, अलंकरण 

ज़रूरी =  वांछनीय, आवश्यक, अनिवार्य 

जंगल  = वन, कानन, अरण्य, विपिन 

>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>

"त" से "न" तक शुरू होने वाले -

 

शब्द  पर्यायवाची

तालाब = सरोवर, जलाशय, सर, तड़ाग

तारा  = उडगन, नक्षत्र, तारक, सितारा 

तलवार =  असि, करवाल, खंड्ग, कृपाण

तरीका =  ढंग, कौशल, शैली, पद्धति, प्रणाली, क्रमबद्धता 

तकदीर =  भाग्य, प्रारब्ध, किस्मत 

तीर =  बाण, शर, शिलीमुख, इषु, आशुग 

तरु =  वृक्ष, विटप, पादप, पेड़, शाल, पर्णी

देवता  = सुर, अमर, विवुध, अमर्त्य 

द्रौपदी = पांचाली, नित्ययौवना, द्रुपद- सुता  

दूध =  क्षीर, दुग्ध, गोरस, पय

दिन = दिवस, वर, दिवा, वासर

दाँत = दंत, द्वीज, दशन 

दुर्गा =  चंडी, भवानी, चंडिका, काली, कल्याणी, कामाक्षी 

दुष्ट =  दुर्जन, अधम, नीच, खलु, कुटिल 

दुःख  = कष्ट, निषाद, पीड़ा, वेदना 

ध्वजा  = पताका, झंडा, निशान, केतु, ध्वज

धन = द्रव्य, दौलत, संपत्ति, वित्त, विभूति, अर्थ, मुद्रा, लक्ष्मी, श्री  

धरती = धरा, ज़मीन, भूमि, भू, वसुधा, वसुंधरा

नरक = यमलोक, यमालय, यमपुर 

नदी =  सरिता, तटिनी, तरंगिणी, सलिला, सरित

नवीन = नया, नूतन, अभिनव, नव 

नाव  = नौका, जलवाहन, तरणी, तरी

नाद = स्वर, आवाज़, शोर

निर्भीक  = अभय, निडर, निर्भय 

नौका  = नाव, तरणी, चपला 

नौकर =  सेवक, दास, गुलाम, परिचारक, अनुचर, भृत्य 

:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

 "प" से "म" तक शुरू होने वाले -

 

शब्द  पर्यायवाची

पक्षी =  विहग, पंछी, खग, पखेरू, नभचर, विहंग 

पवन =  वायु, समीर, अनल, हवा, मारुत

पत्ता  =  पात, दल, पत्र, पर्ण, किसलय 

पवित्र  = शुचि, पावन, शुद्ध, निर्मल 

पथिक  = पंथी, राही, मुसाफिर, बटोही, राहगीर 

पत्थर  = पाषाण, पाहन, अश्म, प्रस्तर

पति =  स्वामी, नाथ, भर्ता

पत्नी  = भार्या, कांता, वधू, परिणीता, गृहिणी, दारा, सहधर्मिणी  

पार्वती  = उमा, भवानी, दुर्गा, अपर्णा, रुद्राणी, शिवा 

पंडित =  विद्वान, बुध, प्राज्ञ, कोविद 

पर्वत =  नग, भूधर, अचल, गिरि, शैल, पहाड़ 

पुत्र = बेटा, सुत, तनय, आत्मज

पुत्री =  बेटी,  सुता, आत्मजा 

प्रकाश =  उजाला, दुति, ज्योति, प्रभु, ज्वाला 

प्रभात  = भोर, सवेरा, प्रातः काल 

प्रेम =  प्यार, प्रीति, अनुराग, स्नेह

फूल =  पुष्प, कुसुम, सुमन, प्रसून 

बादल = मेघ, घन, जलधर, जलद

बाल  = अलक, कच, केश

बालक =  शिशु, वत्स, बच्चा, लड़का 

बन्दर = वानर, कपि, मर्कट, शाखामृग 

बुद्धि = विवेक, अक्ल, प्रज्ञा, मति 

ब्राह्मण  = भूसुर, विप्र, द्विज, भूदेव 

ब्रह्मा = प्रजापति, विधि, पितामह, विधाता, विरंचि, चतुरानन  

बिजली =  तड़ित, चपला, चंचला, दामिनी, विद्युत, सौदामिनी 

भौंरा = मधुकर, मधुप, भँवरा, अलि, षट्पद, 

मक्खन =  माखन, नवनीत, दधिसार 

माँ  = जननी, माता, अम्बा, अम्बिका

मनुष्य =  मानव, इंसान, व्यक्ति, नर, मनुज 

महादेव = शिव, शंकर, पशुपति, नीलकंठ 

मदिरा  = मद्य, सुरा, शराब, मधु 

मान  = इज़्ज़त, प्रतिष्ठा, सम्मान 

मार्ग  = रास्ता, मग, राह, पंथ 

मित्र = दोस्त, साथी, सखा, हमदम, दोस्त, मीत

मीन = मछली, मत्स्य, मकर

मोर  = मयूर, शिखी, केकी, चन्द्रपाखी, कलगीधर  

मोक्ष =  परमपद, निर्वाण, मुक्ति 

मूर्ख = मूढ़, जड़, अज्ञ

मृग = हिरण, हिरन, कुरंग, सारंग 

मृत्यु = मौत, देहांत, निधन, देहावसान  

%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%

"य" से "व" तक शुरू होने वाले -

 

शब्द  पर्यायवाची

युद्ध =  रण, संग्राम, लड़ाई, समर, संघर्ष 

रक्त =  लहू, खून, शोणित, रुधिर 

रत्न  = मीठा, जवाहर, मरकत, माणिक्य 

राक्षस = दानव, असुर, रजनीचर, दैत्य, दनुज

राजा = नरेश, भूप, भूपति, महीप, नृप

रावण =  दशानन, राक्षसराज, लंकेश, लंकापति 

रात्रि =  निशा, रात, रजनी, यामिनी, विभावरी 

लहर =  तरंग, वीचि, उर्मि, हिलोरें 

लक्ष्मी =  कमला , श्री, पद्मा, रमा, चंचला

वायु = पवन, समीर, अनिल, हवा

वर्षा  = बारिश, मेह, पावस, जलवृष्टि 

वृक्ष =  पेड़, तरु, पादप, विटप, द्रुम 

वसंत  = ऋतुराज, ऋतुपति, मधु, माधव

विकास =  प्रगति, तरक्की, उत्थान 

विजय =  जीत, सफलता 

विष्णु =  लक्ष्मीपति, रमापति, विधु, अच्युत, नारायण, जनार्दन, पीतांबर 

^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^

"श" से "ह" तक शुरू होने वाले -

 

शब्द  पर्यायवाची

शरीर = अंग , तन, तनु , देह , बदन

शत्रु  = दुश्मन, रिपु, बैरी, अरि, विपक्षी 

शक्ति =  ताकत, पराक्रम, विक्रम, बल 

सरस्वती  = वीणापाणि, भारती, शारदा, महाश्वेता 

समुद्र =  सागर, जलधि, उदधि, पयोधि, रत्नाकर 

समूह =  झुंड, वृन्द, दल, पुंज 

सर्प =  विषधर, नाग, भुजंग, अहि, ब्याल, साँप

साधु =  संत, महात्मा, मनीषी, वैरागी, सन्यासी, ऋषि, मुनि 

सारंग =  हिरन, आँचल 

सार्थक =  महत्त्वपूर्ण, बोधगम्य, उचित, अर्थपूर्ण 

सिंह =  शेर, केहरि, पंचानन, मृगेंद्र, मृगराज  

सुंदर = खूबसूरत, चारु, मनोहर, ललित, कमनीय, रमणीक, सौंदर्य, शोभा 

सुत = बेटा, तनय, आत्मज, नंदन, पुत्र 

सुबह = प्रातः, सवेरा, प्रभात

सुगंधि = महक, सुगंध, सुरभि, सौरभ, खुशबू 

सूर्य =  रवि, सूरज, आदित्य, दिनकर, भास्कर, भानु 

स्त्री = महिला, औरत, नारी, कांता, रमणी, कामिनी, ललना, वामा, वनिता, अबला 

संसार =  जगत, विश्व, दुनिया, जग, भव

संकल्प  = निर्धारण, निश्चय, निर्णय, दृढ़ता 

सेना =  दल, फौज, अनि, चमू, कटक 

सेवक =  दास, अनुचर, नौकर, परिचारक

सोना =  हेम, कनक, स्वर्ण , कंचन 

सौंदर्य =  छवि, शोभा, सुंदरता, सुषमा 

स्वर्ग =  सुरलोक , देवलोक, अमरपुरी 

स्वागत = अगवानी, अभिनन्दन, आवभगत, अधिग्रहण 

हाथ  =  कर, पाणि, हस्त 

हाथी = गज, हस्ती, दंती, करी, कुंभी, कुंजर 

हिमालय =  हिमांचल, गिरिराज, हिमाद्रि, गिरीश 

हनुमान  = बजरंगबली, बजरंगी, पवनपुत्र, महावीर, मारुती, केसरीनंदन 

ह्रदय =  दिल, मन, उर

Sourse : Google