क्रिया और क्रिया के भेद

  


क्रिया

लड़की नाच रही है
राधा सो रही है
राहुल पानी पी रहा है

ऊपर दिए गए वाक्यों में 'नाच रही है' , 'सो रही है', 'पी रहा हैसे किसी कार्य के करनेहोने या घटना के घटित होने का बोध हो रहा है। अतः ये शब्द क्रिया शब्द हैं।

क्रिया की परिभाषा :- जिन शब्दों से किसी कार्य के होनेकिए जाने अथवा घटना के घटित होने का बोध होउसे क्रिया कहते हैं।


उदाहरण :- हसँनारोना सोनाजागनाखेलना बतानासजानाबजानादेखना ,उतरनासमझनागानाजानासोचना आदि।

**************************************

कर्म के आधार पर क्रिया के दो भेद होते हैं :

1. सकर्मक क्रिया
2. अकर्मक  क्रिया

##########################


1. सकर्मक क्रिया :-  कर्म के साथ की जाने वाली क्रिया सकर्मक क्रिया कहलाती है जिस क्रिया में कर्ता के साथ कर्म होता है और कार्य का प्रभाव कर्ता पर न पड़कर कर्म पर पड़ता हैउसे सकर्मक क्रिया कहते है 
जैसे :- सुखानाबनानापीनाखानाधोनासीखनालिखना आदि 

खिलाड़ी क्रिकेट खेलते हैं |
ड्राइवर बस चला रहा है |

उपर्युक्त वाक्य में 'क्रिकेट', 'बसका प्रभाव कर्ता पर न पड़कर कर्म (खेलने चला रहा है ) पर पड़ रहा है |

सकर्मक क्रिया के दो भेद होते हैं : - 
1. एककर्मक क्रिया
2. द्विकर्मक क्रिया

1. एककर्मक क्रिया :- जिन क्रिया शब्दों द्वारा क्रिया के एक कर्म का बोध होता है उन्हें एककर्मक क्रिया कहते है |
जैसे - राधा ने माला बनाई नरेश ने पेड़ लगाया |  

2. द्विकर्मक क्रिया :- जिन क्रिया शब्दों के द्वारा क्रियाओं के दो रूप वर्णित किये जाते हैंउन्हें द्विकर्मक क्रिया कहते हैं |
जैसे - रमेश ने सुरेश से गीत सुना राकेश ने टीचर से किताब मांगी |

$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$


2. अकर्मक  क्रिया :- बिना कर्म के साथ की गयी क्रिया जिस क्रिया में कर्ता के साथ कर्म नहीं होता है और कार्य का प्रभाव कर्ता पर पड़ता हैउसे अकर्मक क्रिया कहते हैं |
जैसे :- हँसनासोनारोनाउड़नातैरना आदि |

कुत्ता दौड़ रहा है |
पक्षी उड़ रहे हैं |

उपर्युक्त वाक्य में सीधा प्रभाव कर्ता पर पड़ता है इस वाक्य में कर्म नहीं होता है |

संरचना के आधार पर क्रिया के भेद 

इस आधार पर क्रिया के पाँच भेद हैं -

   1. सामान्य क्रिया 

2. संयुक्त क्रिया 
3. नामधातु क्रिया 
4. पूर्वकालिक क्रिया 
5. प्रेरणार्थक क्रिया 

&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&

1. सामान्य क्रिया :- जब वाक्य में एक ही क्रिया का प्रयोग होता हैउसे 'सामान्य क्रियाकहते हैं |
जैसे - पढ़ + ना = पढ़नाचल + ना = चलना 

=========================

2. संयुक्त क्रिया :- जब क्रिया दो या दो से अधिक धातुओं के मेल से बनती हैउसे 'संयुक्त क्रियाकहते हैं |
जैसे - रमेश पढ़ चूका |, वह चला गया |

::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

3.  नामधातु क्रिया :- संज्ञासर्वनाम तथा विशेषण शब्दों में प्रत्यय जोड़कर बनने वाली धातुओं को 'नामधातु क्रियाकहते हैं 
जैसे - हाथ से हथियानाअपना से अपनाना |

%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%

4. पूर्वकालिक क्रिया :- जहाँ मुख्य क्रिया के होने से पहले किसी क्रिया के पूर्व होने का भाव होउसे 'पूर्वकालिक क्रियाकहते हैं |
जैसे - नरेश पढ़कर सो गया |

>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>

5. प्रेरणार्थक क्रिया :- जिस क्रिया द्वारा यह बोध होता है कि कर्ता स्वयं कार्य न करके किसी अन्य को कार्य करने कि प्रेरणा देता हैउसे प्रेरणार्थक क्रिया करते हैं |
जैसे - सेठ जी ने मज़दूरों से बोरियाँ उठवाई |