विशेषण और विशेषण के भेद

  


विशेषण

गीता का घर बहुत बड़ा है उसमें पाँच कमरे हैंउसका बगीचा बहुत सुंदर है गीता की छोटी बहन राधा है वह लंबी और पतली हैउसके घर में बूढ़ी दादी भी हैं गीता की मम्मी बहुत समझदार है गीता को हमेशा लाल कपडे पसंद है |

ऊपर लिखे अनुच्छेद में बड़ापाँचसुंदरछोटीलम्बीपतलीबूढ़ीसमझदारलाल ये सभी शब्द अपने साथ आए संज्ञा शब्दों की विशेषता बता रहे हैंइन्हें विशेषण कहते हैं |

विशेषण की परिभाषा :- संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं |

उदाहरण :-
सतरंगी इंद्रधनुष 
मीठा आम 
मोटा लड़का
पाँच फूल
गरम दूध   
ठंडी आइसक्रीम 
करवा करेला 

वीर सिपाही

स्वादिष्ट मिठाइयाँ

%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%

विशेषण के भेद

विशेषण के चार भेद होते हैं।
-  गुणवाचक विशेषण
संख्यावाचक विशेषण
परिमाणवाचक विशेषण

संकेतवाचक विशेषण

$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$


1. गुणवाचक विशेषण :-

उदाहरण :-
अंगूर 
खट्टे हैं |
ताजमहल बहुत
 सुंदर हैं |
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘खट्टे’ तथा ‘सुंदर’ गुणवाचक विशेषण शब्द है |
परिभाषा :- जो शब्द संज्ञा अथवा सर्वनाम के गुणरंगरूपअवस्थाआकार आदि का बोध कराते हैंवे गुणवाचक विशेषण कहलाते हैं |
जैसे :-
गुण- 
भलाउचितअच्छाईमानदारसरलविनम्रबुद्धिमानीसच्चादानी आदि।
दोष- 
बुराअनुचितझूठाक्रूरकठोरघमंडीबेईमानपापीदुष्ट आदि।

रूप/रंग- लालपीलानीलाहरासफेद,बैंगनीसुनहराचमकीलाधुँधलाफीका आदि।
आकार- 
सुन्दरनुकीलालम्बाचौड़ासीधातिरछाऊँचामोटापतला आदि।
दशा/अवस्था- 
दुबलापतलामोटाभारीपिघलागाढ़ागीलासूखाघना आदि।
स्थान- 
बाहरी पछियाँदायाँबायाँ क्षेत्रीयअसमीपंजाबीभारतीयविदेशी आदि।
काल- 
नयापुरानाताजा,अगलापिछलामौसमीनवीनसायंकालीन मासिक आदि।
स्वाद-
 मीठाकड़वानमकीनतीखाखट्टासुगंधित आदि।
स्थिति/दिशा- 
निचलाऊपरीउत्तरीपूर्वी आदि।
स्पर्श- 
मुलायमसख्तठंडगर्मकोमलख़ुरदरा आदि।

************************************

2. संख्यावाचक विशेषण
परिभाषा :- जो शब्द संज्ञा अथवा सर्वनाम की संख्या का बोध कराते हैंवे संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं 
जैसे :- चारप्रतिदिनप्रथमदोनोंसभी आदि।
संख्यावाचक विशेषण के दो भेद हैं -
निश्चित संख्यावाचक विशेषण 
अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण

निश्चित संख्यावाचक विशेषण:-
उदाहरण :-
मेरे पास 
सात पेन्सिल हैं |
किशोर ने दौड़ में 
प्रथम स्थान प्राप्त किया है|
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘सात’ तथा ‘प्रथम’ निश्चित संख्यावाचक विशेषण शब्द है |
परिभाषा :- जो शब्द किसी निश्चित संख्या का बोध कराते हैंवे निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं जैसे :- 
पहलातीनदोसैकड़ो आदि।

अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण:-
उदाहरण :-
मेरे पास 
कुछ पेन हैं |
कक्षा में बहुत 
कम छात्र उपस्थित थे।
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘कुछ’ तथा ‘कम’ अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण शब्द है |
परिभाषा :- जो शब्द किसी निश्चित संख्या का बोध नहीं कराते हैंवे अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं जैसे :- 
कुछकमकईबहुत-सेथोड़ेअनेक आदि।


#################

3. परिमाणवाचक विशेषण
परिभाषा :- जो शब्द संज्ञा अथवा सर्वनाम की परिमाण (मापतौल )का बोध कराते हैंवे परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं जैसे :- एक किलोसात मीटरदो लीटरथोड़ा दूधकुछ फल आदि।
परिमाणवाचक विशेषण के दो भेद हैं -
निश्चित परिमाणवाचक विशेषण 
अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण


निश्चित परिमाणवाचक विशेषण :-
उदाहरण :-
रमेश 
चार लीटर दूध लाया |
उसकी कमीज़ में 
दो मीटर कपड़ा लगता है |
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘चार लीटर’ तथा ‘दो मीटर’ निश्चित परिमाणवाचक विशेषण शब्द है |
परिभाषा :- जो शब्द किसी निश्चित मापतौल का बोध कराते हैंवे निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं जैसे :- 
एक किलो सात मीटरदो लीटरदो सौ ग्राम आदि।

अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण:-
उदाहरण :-
गिलास में 
थोड़ा दूध था |
बैग में 
कुछ सब्जी हैं |
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘थोड़ा’ तथा ‘कुछ’ अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण शब्द है |
परिभाषा :- जो शब्द किसी निश्चित मापतौल का बोध नहीं कराते हैं वे अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं 
जैसे :- 
थोड़ा सा दूध , कुछ फल सब धन बहुत पानी आदि।


@@@@@@@@@@@@@@@@@


4. संकेतवाचक विशेषण
उदाहरण :-
वह लड़का नहीं आया |
यह घोड़ा अच्छा है।
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘वह लड़का’ तथा ‘यह घोड़ा’ संकेतवाचक विशेषण शब्द है |
परिभाषा :- जो सर्वनाम शब्द विशेषण के रूप में प्रयोग किए जाते हैं या किसी की और संकेत करते हैंसंकेतवाचक विशेषण कहलाते हैं जैसे :- 
यह आदमीवे पौधेवे लोगवह लड़का आदि। 

अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण और अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण में अंतर  :-  कुछथोड़ेसबअधिकबहुत आदि शब्दों का प्रयोग अनिश्चित संख्यावाचक  परिमाणवाचक दोनों प्रकार के विशेषणों में प्रयुक्त होता है जब इनका प्रयोग किसी ऐसी वस्तु से पूर्व किया जाता हैजिसे गिना जा सकेतब ये 'अनिश्चित संख्यावाचक विशेषणकहलाते हैं लेकिन जब इनका प्रयोग किसी ऐसी वस्तु के पूर्व होता हैजिसको केवल नापा या तौला जाता हैतब ये 'अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषणकहलाते हैं |