विशेषण और विशेषण के भेद

 


विशेषण

गीता का घर बहुत बड़ा है | उसमें पाँच कमरे हैं| उसका बगीचा बहुत सुंदर है | गीता की छोटी बहन राधा है | वह लंबी और पतली है| उसके घर में बूढ़ी दादी भी हैं | गीता की मम्मी बहुत समझदार है | गीता को हमेशा लाल कपडे पसंद है |

ऊपर लिखे अनुच्छेद में बड़ा, पाँच, सुंदर, छोटी, लम्बी, पतली, बूढ़ी, समझदार, लाल ये सभी शब्द अपने साथ आए संज्ञा शब्दों की विशेषता बता रहे हैं, इन्हें विशेषण कहते हैं |

विशेषण की परिभाषा :- संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं |

उदाहरण :-
सतरंगी इंद्रधनुष 
मीठा आम 
मोटा लड़का
पाँच फूल
गरम दूध   
ठंडी आइसक्रीम 
करवा करेला 

वीर सिपाही

स्वादिष्ट मिठाइयाँ

%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%

विशेषण के भेद

विशेषण के चार भेद होते हैं।
गुणवाचक विशेषण
- संख्यावाचक विशेषण
- परिमाणवाचक विशेषण

- संकेतवाचक विशेषण

$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$


1. गुणवाचक विशेषण :-

उदाहरण :-
अंगूर 
खट्टे हैं |
ताजमहल बहुत
 सुंदर हैं |
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘खट्टे’ तथा ‘सुंदर’ गुणवाचक विशेषण शब्द है |
परिभाषा :- जो शब्द संज्ञा अथवा सर्वनाम के गुण, रंग, रूप, अवस्था, आकार आदि का बोध कराते हैं, वे गुणवाचक विशेषण कहलाते हैं |
जैसे :-
गुण- 
भला, उचित, अच्छा, ईमानदार, सरल, विनम्र, बुद्धिमानी, सच्चा, दानी आदि।
दोष- 
बुरा, अनुचित, झूठा, क्रूर, कठोर, घमंडी, बेईमान, पापी, दुष्ट आदि।

रूप/रंग- लाल, पीला, नीला, हरा, सफेद,बैंगनी, सुनहरा, चमकीला, धुँधला, फीका आदि।
आकार- 
सुन्दर, नुकीला, लम्बा, चौड़ा, सीधा, तिरछा, ऊँचा, मोटा, पतला आदि।
दशा/अवस्था- 
दुबला, पतला, मोटा, भारी, पिघला, गाढ़ा, गीला, सूखा, घना आदि।
स्थान- 
बाहरी पछियाँ, दायाँ, बायाँ क्षेत्रीय, असमी, पंजाबी, भारतीय, विदेशी आदि।
काल- 
नया, पुराना, ताजा,अगला, पिछला, मौसमी, नवीन, सायंकालीन मासिक आदि।
स्वाद-
 मीठा, कड़वा, नमकीन, तीखा, खट्टा, सुगंधित आदि।
स्थिति/दिशा- 
निचला, ऊपरी, उत्तरी, पूर्वी आदि।
स्पर्श- 
मुलायम, सख्त, ठंड, गर्म, कोमल, ख़ुरदरा आदि।

************************************

2. संख्यावाचक विशेषण
परिभाषा :- जो शब्द संज्ञा अथवा सर्वनाम की संख्या का बोध कराते हैं, वे संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं
जैसे :- चार, प्रतिदिन, प्रथम, दोनों, सभी आदि।
संख्यावाचक विशेषण के दो भेद हैं -
- निश्चित संख्यावाचक विशेषण 
- अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण

निश्चित संख्यावाचक विशेषण:-
उदाहरण :-
मेरे पास 
सात पेन्सिल हैं |
किशोर ने दौड़ में 
प्रथम स्थान प्राप्त किया है|
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘सात’ तथा ‘प्रथम’ निश्चित संख्यावाचक विशेषण शब्द है |
परिभाषा :- जो शब्द किसी निश्चित संख्या का बोध कराते हैं, वे निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं जैसे :- 
पहला, तीन, दो, सैकड़ो आदि।

अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण:-
उदाहरण :-
मेरे पास 
कुछ पेन हैं |
कक्षा में बहुत 
कम छात्र उपस्थित थे।
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘कुछ’ तथा ‘कम’ अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण शब्द है |
परिभाषा :- जो शब्द किसी निश्चित संख्या का बोध नहीं कराते हैं, वे अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं जैसे :- 
कुछ, कम, कई, बहुत-से, थोड़े, अनेक आदि।


#################

3. परिमाणवाचक विशेषण
परिभाषा :- जो शब्द संज्ञा अथवा सर्वनाम की परिमाण (माप, तौल )का बोध कराते हैं, वे परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं | जैसे :- एक किलो, सात मीटर, दो लीटर, थोड़ा दूध, कुछ फल आदि।
परिमाणवाचक विशेषण के दो भेद हैं -
- निश्चित परिमाणवाचक विशेषण 
- अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण


निश्चित परिमाणवाचक विशेषण :-
उदाहरण :-
रमेश 
चार लीटर दूध लाया |
उसकी कमीज़ में 
दो मीटर कपड़ा लगता है |
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘चार लीटर’ तथा ‘दो मीटर’ निश्चित परिमाणवाचक विशेषण शब्द है |
परिभाषा :- जो शब्द किसी निश्चित माप, तौल का बोध कराते हैं, वे निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं | जैसे :- 
एक किलो , सात मीटर, दो लीटर, दो सौ ग्राम आदि।

अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण:-
उदाहरण :-
गिलास में 
थोड़ा दूध था |
बैग में 
कुछ सब्जी हैं |
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘थोड़ा’ तथा ‘कुछ’ अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण शब्द है |
परिभाषा :- जो शब्द किसी निश्चित माप, तौल का बोध नहीं कराते हैं , वे अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं
जैसे :- 
थोड़ा सा दूध , कुछ फल सब धन बहुत पानी आदि।


@@@@@@@@@@@@@@@@@


4. संकेतवाचक विशेषण
उदाहरण :-
वह लड़का नहीं आया |
यह घोड़ा अच्छा है।
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘वह लड़का’ तथा ‘यह घोड़ा’ संकेतवाचक विशेषण शब्द है |
परिभाषा :- जो सर्वनाम शब्द विशेषण के रूप में प्रयोग किए जाते हैं या किसी की और संकेत करते हैं, संकेतवाचक विशेषण कहलाते हैं | जैसे :- 
यह आदमी, वे पौधे, वे लोग, वह लड़का आदि। 

अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण और अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण में अंतर  :-  कुछ, थोड़े, सब, अधिक, बहुत आदि शब्दों का प्रयोग अनिश्चित संख्यावाचक  परिमाणवाचक दोनों प्रकार के विशेषणों में प्रयुक्त होता है | जब इनका प्रयोग किसी ऐसी वस्तु से पूर्व किया जाता है, जिसे गिना जा सके, तब ये 'अनिश्चित संख्यावाचक विशेषणकहलाते हैं | लेकिन जब इनका प्रयोग किसी ऐसी वस्तु के पूर्व होता है, जिसको केवल नापा या तौला जाता है, तब ये 'अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषणकहलाते हैं |