अनेकार्थक शब्द

  



अनेकार्थक  शब्द  :-


एक से अधिक अर्थ देने वाले शब्दों को अनेकार्थक शब्द कहते हैं I


शब्द   अनेकार्थी शब्द 

अंक - नाटक का अंक, भाग, गोद, गिनती के अंक, अक्षर

अर्थ - धन, अभिप्राय , प्रयोजन

अंबर - आकाश, वस्त्र

अगम - दुर्गम, अथाह, न चलने वाला, न जाने योग्य

अज - दशरथ के पिता, ब्रहमा, बकरा, जो पैदा न होया हो  

अग्र - आगे का, सिरा, पहले , श्रेष्ठ  

अर्क - सूर्य, रविवार, रस 

आगम -  शास्त्र, वेद , एक प्रमाण, भविष्य

आराम - बगीचा, विश्राम, शांति 

अपेक्षा - आशा, तुलना 

अक्षर - वर्ण , आत्मा, नष्ट न होने वाला, गगन

अघ - अपवित्र, पाप, पापी, दुःख, दुष्ट, दुष्कर्म   

अवकाश  - छुट्टी, अवसर, स्थान, फसला, गुंजाइश 

आदि - प्रारम्भ, वगैरह  

अच्छा  - सुन्दर, उचित, सकुशल 

अरुण - लाल रंग, बाल सूर्य, सूर्य का सारथी, सिंदूर , सोना 

आधि - विपत्ति, अभिशाप, धरोहर, मानसिक पीड़ा  

आस्था -  विश्वास, सहारा, सभा, आदर 

आतुर  - उतावला, व्याकुल, उत्सुक, विकल 

उत्तर - जवाब, बाद का , उत्तर दिशा, पिछला

उपाय - विधान, सेवा, इलाज, उपचार 

कनक - सोना, धतूरा 

कर -  किरण, हाथ, सूँड, टैक्स, रश्मि 

क्रिया - गति, व्याकरणिक शब्द

कृष्ण  -  काला, नीला, वासुदेव के पुत्र, अंधेरा पक्ष

कटक -  सोना, समूह, सेना, घर, सोने का कड़ा, पैर में पहनने वाला  

कुशल - निपुण, चतुर, खैरियत

कुल  - सब, वंश 

काम - रोज़गार, कार्य, प्रेम, बलराम

गुण - गुन, रस्सी, तीन गुन - सत, रज, तम 

गुरु -  शिक्षक, बड़ा, भारी, कला      

गो - गाय, पृथ्वी, इंद्रिय

ग्रहण - लेना, धारण, सूर्य एवं चंद्रग्रहण  

गति  - सदगति, दशा, मोक्ष 

भक्ति - अंग, भाग, पूजा सेवा 

भेद -  रहस्य, अंतर, प्रकार 

भूत - बीता हुआ, प्रेत 

बाजि - घोड़ा, पक्षी, बाण

वार - दिन, प्रहार 

वर -  सुन्दर, दूल्हा, श्रेष्ठ, आशीर्वाद 

वर्ण -  रंग, जाति, अक्षर 

रूढ़ि -  जन्म, प्रथा, चढ़ाई, विचार 

लाल -  पुत्र, लाल रंग, एक रत्न, एक चिड़िया 

शशांक -  चन्द्रमा, मोर

शिव -  कल्याणकारी, शंकरजी 

शिखी -  पर्वत, अग्नि, मोर 

श्यामा -  स्त्री, यमुना, नदी, रात 

सर -  तालाब, जलाशय, सरोवर, तड़ाग 

सारंग  - सर्प, बाण, मृग, मेढ़क, कोयल, तालाब 

सुरभि  - सुगंध, पृथ्वी, गाय 

संगम -  मिलन, दो नदियों का मिलान स्थल, प्रेम 

सूत -  सारथी, सूत्र, धागा 

हंस -  आत्मा, पक्षी का नाम, सूर्य 

हित -  भलाई, प्रेम, लोभ 

हलधर -  बलराम, किसान, बैल 

हरि - विष्णु, इंद्र, साँप, सिंह, सूर्य, तोता, बंदर 

हार -  गले में पहनने वाला, पराजय 

हल -  खेत जोतने के लिए प्रयुक्त होने वाला यंत्र, समाधान 

पतंग  - पक्षी, सूर्य, उड़ने वाली पतंग 

पयोधर -  पर्वत, स्तन, बादल

पट -  कपड़ा, पर्दा, किवाड़ 

पृष्ठ  - पीछे का भाग, पर्दा 

पूर्व -  पहले, एक दिशा 

पद  - ओहदा, पैर 

चपला  - बिजली, लक्ष्मी, चंचला 

चरण -  पैर, कविता का अंश, चलना 

चीर -  कुश्ती के दाँव - पेंच, वस्त्र, पट्टी 

चक्र -  पहिया, चाक, चलन, सेना 

चाल - गति, चाल, चलन, रस्म 

चेतन -  परमात्मा, मन, आत्मा, सजीव 

जाल -  फंदा, झरोखा, माया, जादू 

ज्येष्ठ  - श्रेष्ठ, बड़ा, बड़ा भाई, एक महीने का नाम 

जीवन -  जल, वायु, प्राण 

जड़ -  अचेतन, मुर्ख, मूल 

जलज -  शंख, चंद्रमा, कमल, मोती 

दल -  पार्टी, पत्ता, समूह, पक्ष 

दृष्टि - नज़र, अभिप्राय, विचार 

दंड -  सज़ा, डंडा, जुर्माना

धर्मराज -  न्यायी रजा, यमराज, युधिष्ठिर 

नग -  पर्वत, वृक्ष, नगीना, संख्या 

नंगा -  नग्न, लुच्चा, बेशर्म, आदमी 

नाग -  हाथी, पर्वत, साँप, बादल 

शृंखला - मेखला, क्रम, जंजीर

Sourse : Google