क्रियाविशेषण अव्यय और उसके भेद

  



क्रिया विशेषण की परिभाषा :- जो अविकारी शब्द क्रिया की विशेषता बताते हैंउन्हें क्रिया - विशेषण कहते हैं |

उदाहरण :-

सुन्दर लिखना  

तेज़ दौड़ना    

मीठा गाना   

रात भर पढ़ना 

आगे - आगे चलना  

थोड़ा हँसना  

अचानक गिरना  


कुछ क्रिया विशेषण शब्द :- अभीरात भरबिलकुलचौंककरआर- पारआस - पासतत्कालपश्चातअवश्यजल्दी - जल्दी प्रतिदिन आदि 


क्रिया विशेषण के भेद :-

क्रिया विशेषण के चार भेद होते हैं। 

कालवाचक क्रिया विशेषण 

स्थानवाचक क्रिया विशेषण 

परिमाणवाचक क्रिया विशेषण 

रीतिवाचक क्रिया विशेषण 


कालवाचक क्रिया विशेषण - 


उदाहरण :-

वह प्रतिदिन व्यायाम करता है |

मैं रोज़ पढ़ता हूँ |

 

ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘प्रतिदिन’ तथा ‘रोज़’ कालवाचक क्रिया

 

विशेषण शब्द है |

परिभाषा :- जो क्रिया विशेषण शब्द क्रिया के होने के समय की

 

सूचना देते हैंवे कालवाचक क्रिया विशेषण शब्द कहलाते हैं

 

जैसे दिनभररोज़अभीसदैवकल आदि |

कालवाचक क्रिया विशेषण के भेद -

कालवाचक क्रिया विशेषण के तीन भेद होते हैं -

काल संबंधी आजकलजबतबसायंपरसोंप्रातः काल आदि |

अवधि संबंधी सदैवसुबह से श्यामदिनभररातभरलगातार आदि |

बारंबारता संबंधी बार - बारकई बारप्रतिदिनप्रतिमाह आदि |

@@@@@@@@@@@@@@@

स्थानवाचक क्रिया विशेषण -


उदाहरण :-

ऊपर जाओ और पतंग वहाँ जाकर उड़ाओ |

रीना बाहर बैठी है |

ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘ऊपर’, 'बाहरतथा ‘वहाँ’ स्थानवाचक क्रिया विशेषण शब्द है |

परिभाषा :- जो क्रिया विशेषण शब्द क्रिया के होने के स्थान या दिशा की सूचना देते हैंवे स्थानवाचक क्रिया विशेषण शब्द कहलाते हैं जैसे ऊपरबाहरइधर- उधरयहाँ- वहाँसामनेआसपासमध्यआर- पारनीचेनिकट आदि |

################## 

स्थानवाचक क्रिया विशेषण के भेद -

स्थानवाचक क्रिया विशेषण के तीन भेद होते हैं -

स्थितिवाचक यहाँ - वहाँभीतरबाहरनिकटआगेआर- पारमध्य आदि |

दिशावाचक - ऊपरजिधरउधरकिधरनीचेआमने - सामनेदाहिनी आदि |

विस्तारवाचक - यहाँ से वहाँ तक आदि |


परिमाणवाचक क्रिया विशेषण- 


उदाहरण :-

उतना खाओ जितना आवश्यक है |

मैंने अपने पूरे कपड़े रख लिए हैं |

ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘उतना’, 'जितनातथा ‘पूरे’ परिमाणवाचक क्रिया विशेषण शब्द है |

परिभाषा :- जो क्रिया विशेषण शब्द क्रिया की मात्रा अथवा उसके परिमाण की सूचना देते हैंवे परिमाणवाचक क्रिया विशेषण शब्द कहलाते हैं जैसे :- अधिक थोड़ाकमठीकलगभगतनिकउतनाजितनाबारी - बारी आदि |

परिमाणवाचक क्रिया विशेषण के भेद -

परिमाणवाचक क्रिया विशेषण के पाँच भेद होते हैं -

न्यूनतावाचक - तनिकथोड़ाजरा आदि |

अधिकतावाचक - अतिज्यादाअत्यंत आदि |

पर्याप्तवाचक - पर्याप्तकाफ़ी आदि |

तुलनावाचक - जितनाकितनाउतना आदि |

श्रेणी वाचक - बारी - बारीथोड़ा - थोड़ा आदि |  

*******************

रीतिवाचक क्रिया विशेषण -


उदाहरण :-

बच्चा एकाएक चिल्ला उठा |

रोशनी अचानक छत से गिर पड़ी |

ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘एकाएक’ तथा ‘अचानक’ रीतिवाचक क्रिया विशेषण शब्द है |

परिभाषा :- जो क्रिया विशेषण शब्द क्रिया के होने की रीति के विषय में सूचना देते हैंवे रीतिवाचक क्रिया विशेषण शब्द कहलाते हैं जैसे :- यथाशक्तिवस्तुतःअवश्यसचशायदधीरे सेजल्दी - जल्दीमात्रबिल्कुलकैसेकभी नहींअक्सरतेज़मत आदि |

रीतिवाचक क्रिया विशेषण के भेद -

 

रीतिवाचक क्रिया विशेषण के अनेक भेद होते हैं -

 

निश्चयवाचक - अवश्यजरूरवास्तव मेंनिस्संदेह आदि |

 

अनिश्चयवाचक - शायदबहुधासंभवतःप्रायःकदाचित आदि |

 

प्रश्नवाचक - क्योंकहाँकैसे आदि |

 

निषेधवाचक - नहींमत आदि |

 

विधिवाचक सहसासुखपूर्वकध्यानपूर्वकहाथोंहाथशीघ्र

 

आदि |

 

आकस्मिकतावाचक - अचानकअकस्मातएकाएक आदि